गुजरात : 2022 के लिए पुराने 22 हुए बाहर, 24 नए को मिली पटेल सरकार में जगह

0

गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई टीम का गठन कर लिया है। यानी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजभवन में 24 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई, जिसमें 10 कैबिनेट व 5 स्वतंत्र प्रभार तथा 9 राज्य मंत्री हैं। नई कैबिनेट की बैठक शाम 4:30 बजे होगी। इसी बैठक में सभी मंत्रियों को विभाग सौंपे जाएंगे।

कैबिनेट गठन से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि रूपाणी सरकार में जितने भी मंत्री थे, सभी को मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया है। रूपाणी सरकार में नितिन पटेल समेत 22 मंत्री थे, सभी को बाहर रखा गया है। यानी 2022 के लिए 22 को बाहर रखा गया और 24 पर भरोसा किया गया है।

swatva

मंत्रीपद का शपथ लेने वाले में गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी हैं, जो कि आज ही इस्तीफा दिए थे। इन्हें पटेल सरकार में नंबर 2 समझा जा रहा है। इसके अलावा इन विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली।

चर्चाओं की मानें तो शपथग्रहण समारोह अंदरूनी गुटबाजी के कारण टाला गया था। पटेल पुराने लोगों में से किसी को भी अपने कैबिनेट में नहीं रखना चाहते थे। इसको लेकर विजय रूपाणी व नितिन पटेल नाराज थे। हालांकि, आखिरकार आलाकमान ने सख्त निर्णय लेते हुए गुटबाजी करने वाले सभी को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया।

1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल

6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार

राज्य मंत्री

11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील

16. मुकेश पटेल
17. निमिषा बेन
18. अरविंद रैयाणी
19. कुबेर ढिंडोर
20. कीर्ति वाघेला

21. गजेंद्र सिंह परमार
22. राघव मकवाणा
23. विनोद मरोडिया
24. देवा भाई मालव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here