गेंद खरीदने गए 10 वर्षीय बालक की गला रेत निर्मम हत्या

0

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्डू गांव स्थित पंचाने नदी के किनारे जावेद(10वर्ष) की गर्दन रेतकर निर्मम हत्या की गई है। उसका लिंग भी काट दिया है। मंगलवार को पुलिस ने नदी किनारे जावेद का शव बरामद किया है।

मृतक की पहचान नारदीगंज बाजार निवासी फल विक्रेता मो. आरिफ के नाती के रूप में की गयी है। वह बचपन से ही अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। सोमवार की शाम वह गेंद खरीदने बाजार निकला था। इसके बाद से गायब हो गया। मंगलवार की दोपहर नदी किनारे मवेशियों को चराने गए चरवाहों की नजर शव पर पड़ी। तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

swatva

सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास आरंभ किया गया है। फिलहाल परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान आरंभ किया गया है।

बता दें इसके पूर्व सोमवार की दोपहर मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के मंझवे पहाड़ी के पास पंडुई गांव के 12 वर्षीय वसंत चौहान की हत्या अपराधियों ने पत्थर से कुचलकर कर दी थी। इस प्रकार दो दिनों के अंदर दो बालकों की निर्मम हत्या किये जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here