गायिका कल्पना ने भिखारी ठाकुर आश्रम के जीर्णोद्धार को दिए 2 लाख

0

छपरा : भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के पैतृक गांव कुतुबपुर दियारा को हेरिटेज के रूप में विकसित करने के अभियान के तहत आज लोक गायिका कल्पना पटवारी ने 2 लाख का चेक प्रदान किया। भिखारी ठाकुर आश्रम के जीर्णोद्धार के लिए चेक प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर जैसे कलाकारों ने भोजपुरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। यह कैसी विडंबना है कि अपने राज्य और देश में ही भोजपुरी को भाषा को अपनी मौलिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मैं सरकार से मांग करती हूं कि इसको आठवीं अनुसूची में जोड़ कर भिखारी ठाकुर को सम्मान दे। इस दौरान कल्पना पटवारी द्वारा भिखारी ठाकुर पर एक एलबम का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण कुमार सिंह, सहसंयोजक आनंद पाठक, विनीता मिश्रा, वरुण सिंह, नीरज दुबे, वीरेंद्र चंद्रवंशी, धर्मेंद्र सिंह, धीरज सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here