गया सिंदुआरी हत्याकांड में आरोपी को फास्ट-ट्रैक के तहत मिले सजा – विवेक ठाकुर

0

गया : बिहार राज्य के गया जिले में बुधवार को जिले के कोंच थाना अंतर्गत आने वाले सिंदुआरी गांव में भीषण गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में 4 लोगों को गोली लगी थी।जिसमें दो व्यक्ति की मौत भी हो गई है। गौरतलब है कि आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने गया के कोंच प्रखंड अंतर्गत सिंदुआरी गांव में बुधवार को हुए गोलीकांड में दो लोगों की हत्या की घटना पर कहा की कोरोना जैसे गंभीर माहौल में भी इस तरह की घटना का होना दुःखद है।

विवेक ठाकुर ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सरकार से इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई व निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना को दिन के उजाले में जिस प्रकार अंजाम दिया गया है, वह पुलिस-प्रशासन व सरकार को खुली चुनौती है।

swatva

दोषियों को जल्द मिले सजा

विवेक ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाला कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी का हो, पुलिस- प्रशासन को बिना देर किए कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार व पुलिस को इस घटना को हल्के में नहीं लेनी चाहिए। जल्द से जल्द कार्रवाई कर फास्ट-ट्रैक के तहत सजा दिलवाए। ताकि जातिय-विवाद नहीं बढ़ सके।

विवेक ठाकुर ने घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन पतिराम शर्मा से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में पीड़ित व मृतक के परिजन को भगवान सहनशक्ति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here