गया में होगा कांग्रेस का श्राद्ध: नंद किशोर यादव

0

पटना : चुनाव प्रचार इन दिनों काफी जोर शोर से चल रहा है। पहले चरण के लिए कल वोटिंग भी हो गई। इधर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि लगता है कि वे कांग्रेस का श्राद्ध गया में करके ही दम लेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपनी चुनावी रैली की शुरुआत गया से की थी। नंद किशोर यादव ने कहा कि देश अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगा। हमेशा काँग्रेस ने यहां की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का सपना नरेंद्र मोदी का पूरा होकर रहेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 44 सीटो पर सिमट कर रह गईं थी लेकिन इस बार उसे कोई नहीं भाव दे रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने कांग्रेस को किनारे लगा दिया तो बिहार में आरजेडी ने उसे महज़ 9 सीटों तक सिमट कर रख दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्र में सरकार बनाने का ख्वाब हमेशा के लिए टूट जाएगा और उसका समापन गया में होगा।

मधुकर योगेश

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here