गया : स्व. अटल बिहारी वाजपेई की याद में गया भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में एक काव्यांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में नगर विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, श्रीकांत सरण, प्रशांत कुमार आदि वरिष्ठ लोगों व कार्यकर्ताओं ने अटल जी की कविताओं का पाठ किया।क्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संधर्ष पथ पर जो मिले, यह भी सही, वह भी सही।
वरदान नहीं मांगूंगा
हो कुछ भी, पर हार नहीं मानूंगा
हार नहीं मानूंगा, रार नयी ठानूंगा
काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं ,
गीत नया गाता हूं। इस अवसर पर गया जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा, रुपेश वर्मा, प्रवक्ता योगेश कुमार, श्रीकांत सरण, कमल सिन्हा आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।