गरीबी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : राजनाथ सिंह

0

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज पूर्णिया, अररिया और मधेपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन मे वोट मांगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस बार-बार गरीबी हटाओ का नारा देती रही लेकिन देश मे न तो ग़रीबी हटी और न ही समस्याएं खत्म हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन्हीं गलतियों का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। आज़ादी के 70 साल बीत गए देश का जैसा विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हो पाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में जब से हमारी सरकार आई तब से गरीबो और किसानों के लिए सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ये फैसला लिया है कि छोटे किसानों को 6 हज़ार रुपये की मदद दी जाए। आने वाले वर्षों में हम देश के हर किसान को किसान सम्मान राशि के रूप में 6 हज़ार रुपये की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम छोटे व्यापारियों के लिए 60 वर्ष के बाद पेंशन की व्यवस्था करने जा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि देश आज़ नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत का जीडीपी दो अंको में बना हुआ है। आगे कहा कि नरेंद मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की रफ्तार अगर ऐसे ही बनी रही तो कुछ वर्षों में ही भारत ताकतवर देशो की सूची में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत का आर्थिक विकास सबसे तेज़ गति से हो रहा है और दुनिया के छः सबसे बड़ी इकॉनमी में ये शामिल हो चुका है और बहुत जल्द ही पांचवे पायदान पर भारत खड़ा नज़र आएगा। बिहार पर उन्होंने कहा कि बिहार में भी विकास हो रहा है और नरेंद्र मोदी की सरकार 2019 में बनने के बाद यहां विकास कार्य और तेज़ गति से होगा।

मधुकर योगेश

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here