गाँव-गाँव जाकर कन्हैया की हकीकत बता रहे गिरिराज सिंह

0

बेगूसराय : एनडीए कार्यकर्ताओं ने चुनावी समर में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमरकस मेहनत प्रारंभ कर दी है । आज प्रातः एनडीए लोकसभा उम्मीदवार गिरिराज सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता बेगूसराय न्यायालय परिसर में पहुंचकर न्याय प्रक्रिया से जुड़े लोगों से समर्थन की अपील की। मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हम न्याय के मंदिर में मौजूद है तो निश्चित ही हमारा हौसला सातवें आसमान पर है क्योंकि न्यायालय परिसर से ही देश में संपूर्ण आस्था की नींव रखी जाती है।  एक ओर जो लोग संविधान बचाने का नारा देकर अपने अस्तित्व पर आए संकट की रक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय न्याय व्यवस्था में अपना संपूर्ण विश्वास रखने वाले लोग हैं। लोकलुभावन चिकनी चुपड़ी बातों में अब देश की जनता बिल्कुल भी विश्वास नहीं करेगी क्योंकि देश विपक्ष का वह चेहरा देखा है जो भारतीय स्मिता को दागदार बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। सामाजिक संरचनाओं मे ग्रामीण परिवेश का विकास की ओर गतिशीलता को देख एक वर्ग अपनी राजनीतिक शून्यता को भांप कर छल प्रपंचों के सहारे सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लालायित है, तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक संरचना के दूसरे पहलू शहरी परिवेश में आधुनिकीकरण के बिछते जाल से आधारभूत जरूरतों की परिपूर्णता से हताहत एक वर्ग ब्राह्मणवाद, सामंतवाद जैसे भ्रामक मुद्दों के सहारे राजनीति में खुद को जीवित रखने की नाकाम कोशिश में लगे हैं। कार्यक्रम प्रभारी कुन्दन भारती ने बताया कि न्यायालय परिसर से निकल कर गिरिराज सिंह बरौनी, फूलवरिया, शोकहारा एवं तेघड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया जहां आम लोगों ने एनडीए गठबंधन में अपना विश्वास दिखाते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी जीत सुनिश्चित है।  लोगों के बीच जनसंपर्क के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा बेगूसराय की इसी धरती से प्रारंभ की है और मेरा यह सौभाग्य है कि मैं आज उस धरती की सेवा हेतु या उम्मीदवार बन कर आया हूं।  देश विकास के जिस रास्ते पर आज आगे बढ़ रहा है मैं बेगूसराय को उसी रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ते हुए देखने के भोला बाबू की लालसा को पूर्ण कर लूंगा, जनसंपर्क अभियान के पश्चात रघुनन्दनपुर में बछवारा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक आयोजित की गई।  जिसकी संचालन भाजपा नेता बलराम प्रसाद सिंह ने की।  मौके पर मौजूद तेघड़ा के पूर्व विधायक ललन कुँवर ने कहा कि हम सब एनडीए के कार्यकर्ता एक बार पुनः देश में मजबूत सरकार बनाने को कृत संकल्पित हैं और हम सबों की लड़ाई देश विकास में अवरोध पैदा कर रहे लोगों से है।  विपक्ष आज हताश और निराश होकर एकजुट होकर सत्ता प्राप्ति की लालसा में बेचैन सा दिख रहा है, मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि बिहार विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाकर भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने में सक्षम है और बिहार के साथ साथ सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास एनडीए गठबंधन के कार्यकाल में संभव होता दिख रहा है और हम सब उस विकास की गति को और अधिक तेज कर भारत को विश्व गुरु बनाने का दृढ़ संकल्प लेते हैं। मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिला लंबे अरसे तक वामपंथ के खूनी खेल को देख चुका है साथ ही साथ महागठबंधन के सभी दलों ने जिस प्रकार से बेगूसराय को छला है उसका जवाब बेगूसराय की जनता ने पिछली लोकसभा में भी दिया था और इस 17वीं लोकसभा में भी बेगूसराय की जनता एनडीए के साथ होकर विपक्ष को जवाब देने का मन बना चुकी है।

मौके पर भूमिपाल राय, पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता, ललन कुंअर, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुन्दन सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, नीरज सांडिल्य, सुधीर कुमार मुन्ना, रमण कुमार, मनीष पाठक, सुमन कुमार, बिरजू मलिक, अजित भरद्वाज, रौनक कुमार, बालराम कुमार, एमके बीरेश, हेमंत कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

swatva

निरंजन सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here