गंगा में डूब रही छात्रा को लोगों ने बचाया

0

पटना : पटना यूनिवर्सिटी के कृष्णा घाट पर उस समय अफरा—तफरी मच गयी जब एक लड़की अचानक गंगा में कूद गयी। घाट पर खड़े लोगो ने जब उसे डूबता देखा तो कुछ लोगों की कोशिश से उसे बचाया गया। मामला ऐसा हुआ कि स्थानीय चाईं टोला की सोनम (काल्पनिक नाम) स्कूल में मोबाइल पर बात कर रही थी। क्लास में मैडम के मना करने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो विद्यालय ने उसके पिता जी को फ़ोन कर बुलाया। पिता जी के डर से लड़की स्कूल से भाग कर गंगा किनारे पहुंची और सीधे गंगा में उसने छलांग लगा दिया। नहाने वालों ने उसे देखा तो बचा लिया। दो मिनट की देरी भी उस लड़की की जान ले सकती थी। कुछ देर में उसके पिता उसे ढूंढ़ते हुए पहुंचे। पुलिस भी मौके पर आ गयी थी। उसे उसके पिता के हवाले किया गया।

गंगा का जलस्तर कम हुआ, कचड़े के कारण सैर में अब भी रुकावट

पटना : पटना यूनिवर्सिटी के कृष्णा घाट में गंगा का जलस्तर बढ़ गया था। इस कारण किनारे बने पैदल ट्रैक पर पानी लग गया था। पानी लग जाने के कारण सुबह में टहलने आने वालों का रास्ता बीच में बंद हो गया था। गंगा का जलस्तर तो कम हो गया है। लेकिन पानी के साथ आया कचड़ा पैदल ट्रैक पर जमा हो गया है। आने—जाने वाले कुछ लोग या तो कचड़े में घुस कर आते जाते हैं। या 1 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कचड़े में जहरीले सांप होने का डर है। कचड़े की सफाई बहुत जरुरी है।
(राजीव राजू)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here