अराजकता हिंसा की अंतहीन संस्कृति ही राजद की प्रवृत्ति : अरविन्द सिंह

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि अराजकता हिंसा की अंतहीन संस्कृति ही राजद की प्रवृत्ति है, इसी को लोग लालू बाद भी कहते हैं। जिसका कल विधानसभा के परिसर में राजद के मुख्य प्रवक्ता के द्वारा एक नमूना पेश किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा से विधायक संजय सराओगी के साथ, जिस तरह से भाई बिरेंद्र ने गाली गलौज किया और मारने के लिए विधानसभा परिसर में ही उतारू हो गए ये राजद विधायक भाई बिरेंद्र के द्वारा किया हुआ कुकृत्य माफी के योग नहीं है।

swatva

हिंसा और अराजकता की प्रवृत्ति मनोवृति ही संस्कृति

अरविन्द सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की हिंसा और अराजकता की प्रवृत्ति मनोवृति ही संस्कृति है। और इसी प्रवृत्ति और मनोवृति और संस्कृति के चलते बिहार हिंसा और आरजकता की आग में पहले  झोंक दिया गया था। इसी कारण बिहार की जनता त्राहिमाम हो करके राजद को नकार दिया था। लेकिन एक बार उसी चरित्र को भाई वीरेंद्र जी के हरकतों के द्वारा विधानसभा परिसर में पूर्णवृत्ति हुई है।

भाजपा नेता ने कहा कि राजद पूरी पार्टी रंगा सियार है, जो नील के टब में गिरकर के रंगा गया था, और जनता उस सियार से डरने लगे थे, उसको न्यायाधीश और अच्छा समझने लगे थे। लेकिन जैसे ही बारिश हुई वह सियार हुआ हुआ करना चालू कर दिया और उसका रंग उतर गया। राजद की पुनः एक बार हिंसक और अराजक प्रवृत्ति विधानसभा परिसर में उजागर हुई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने विस परिसर में शराब मिलने को लेकर कहा कि विधानसभा परिसर में खाली शराब की बोतलें जो मिली है। कहीं अराजक और हिंसक मनोवृति के दलों के द्वारा यह बहुत बड़ी षड्यंत्र है, कुछ लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून को विफल करने के लिए साजिश कर रहे हैं, यह जांच का विषय है।

इसके साथ ही विधानसभा परिसर में भाई बिरेंद्र के किए हुए कुकृत्य के लिए उनको सदन से निलंबित करना चाहिए और उनको विधानसभा के अंदर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भी इस घटना के लिए बिहार की जनता से माफी मांगना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here