दुर्दांत नक्सली सिद्धू कोड़ा एके-47 व इन्सास के साथ गिरफ्तार

0

पटना/जमुई : बिहार—झारखंड के सिरदर्द और एक लाख के इनामी नक्सली सिद्धू कोड़ा और उसके एक साथी को आज जमुई पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक एके—47 और एक इन्सास राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। सिद्धू कोड़ा के साथ पकड़े गए नक्सली का नाम इलियास बताया जाता है।

एक लाख का इनामी, कई जवानों का हत्यारोपी

एक लाख से अधिक के इनामी सिद्धू कोड़ा और इलियास की गिरफ्तारी जमुई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जाती है। बताया जाता है कि दोनों को बिहार—झारखंड सीमा क्षेत्र से दबोचा गया है। सिद्दू कोडा नक्सली संगठन के गुरिल्ला दस्ते का कमांडर बताया जा रहा है। वह चकाई के निहालडीह का रहने वाला जबकि इलियास भी चकाई के किसी गांव का रहने वाला है। जमुई एसपी के अनुसार पुलिस के गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एसटीएफ ने यह सफलता प्राप्त की।

swatva

जमुई पुलिस ने दबोचा, बिहार-झारखंड में वांटेड

नक्सली सिद्धू कोड़ा तब सुर्खियों में आया जब उसने जमुई—नवादा की सीमा पर स्थित महुलिया टांड में पुलिस पर हमला कर 11 जवानों की हत्या कर दी थी। इस दौरान जवानों के हथियार भी लूट लिये गए थे। अगली वारदात में सिद्धू कोड़ा के नेतृत्व में नक्सलियों ने जमुई के सोनो में चार पुलिसकर्मियों को मार डाला था। इसके अलावा उसने कई सरकारी भवनों और स्कूलों को भी उड़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here