दही—मटका फोड़ कार्यक्रम में युवाओं का देखते बना उत्साह

0

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने छपरा नगरपालिका चौक पर श्री कृष्णाष्टमी के उपलक्ष्य में दही मटका फोड़ उत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण और वेद मंत्रों के साथ किया गया जिसमें छपरा वेद विद्यालय के बच्चों ने सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर शहर स्थित धर्मनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी, विवेकानंद आश्रम के स्वामी जी, नगर निगम अध्यक्ष, निगम उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शहर के बुद्धिजीवी वर्ग से अरुण कुमार सिंह जट्टी, विश्वनाथ मिश्र, प्रीतम यादव, राहुल मेहता सहित हजारों की संख्या में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भगवान कृष्ण के जन्म और उसके बाद के जीवन का कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि ऐसा कार्यक्रम सारण की धरती पर पहली बार आयोजित की गई है। इसको लेकर आयोजन मंडल तथा नगरवासियों में हर्षोल्लास देखा गया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here