दूसरे चरण में मतदान की तीव्र रफ्तार, 1 बजे तक 32 फीसदी वोटिंग

0

पटना : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज गुरुवार को बिहार की पांच सीटों—किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और यह शाम छह बजे तक चलेगा। दिन के 1 बजे तक जो सूचनाएं मिल रही हैं, उसके अनुसार तेजी से मतदान हो रहा है। अब तक 32 प्रतिशत मतदान की खबर है। दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर कुल 68 प्रत्याशी चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं। भागलपुर में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्णिया और कटिहार में 30 बांका में 30, किशनगंज 27 और भागलपुर में 32 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
किशनगंज में दोपहर एक बजे तक 26.20 फीसदी मतदान हुआ। यहां लोग सुबह 6 बजे से ही वोटिंग करने के लिए घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचने लगे। दिव्यांग एवं नि:शक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था को सुगम बनाने पर विशेष सुविधाओं का प्रबंध भी देखा गया। एक वृद्ध महिला शरीर से लाचार मतदाताओं को देखते ही स्काउट गाइड के छात्र व्हीलचेयर पर लेकर शहर के अंजुमन इस्लामिया मतदान केंद्र संख्या 205/207 की ओर ले जाते दिखे। यहां गर्ल हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 54 पर चुनाव प्रवेक्षक ने स्वयं अपनी निगरानी में मतदान की प्रक्रिया को नियमित समय पर शुरु करवाया और कहा कि आने वाले सभी नि:शक्तता मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम के तकनीकी खराबी के जानकारी है। कोचाधामन चकला पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बूथ केन्द्र 213 पर तकनीकी खराबी में मतदान डेढ़ घंटे बाद शुरू हो पाया।

बांका में मध्य विद्यालय रामचुआ स्थित बूथ संख्या 59, 60 पर ग्रामीणों ने एसएसबी जवान द्वारा महिला वोटर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसके बाद ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच नोकझोंक की खबर है।पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा विधानसभा के फलका प्रखंड के बूथ संख्या 39 पर पोलिंग एजेंट के साथ पुलिसकर्मी ने मारपीट की है। वहां थोड़ी देर के लिए मतदान बाधित हुआ। किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने घुड़सवारी कर शहर के बूथों का जायजा लिया। एसपी ने लोगों को घर से बाहर निकलकर बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।कटिहार नगर के लड़कनिया टोला मतदान केंद्र के समीप कांग्रेस के निशान वाली पर्चियां मतदाताओं को बांटने की सूचना है। कटिहार के प्राणपुर में वोटिंग के दौरान तीन ईवीएम मशीन खराब हो गई जिससे कुछ देर के लिए वोटिंग बाधित हुई। यहां मशीन को तुंरत बदलकर मतदान शुरू करवाया गया। दूसरे चरण के मतदान में करीब 86 लाख एक हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 45 लाख पुरुष और 40 लाख 80 हजार महिला मतदाता शामिल हैं। साथ ही 275 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक भागलपुर संसदीय सीट पर 18 लाख 19 हजार 243 वोटर हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here