दीवार गिरी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत

0

नवादा : पकरीबरांवा प्रखंड अंतर्गत बुधौली पंचायत के अटारी गांव में गोरेलाल सिंह की 4 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी की मौत रविवार को दीवार के मलबे में दबकर हो गई। हादसा उसके ननिहाल में हुआ। पंचायत के उप मुखिया सुधीर यादव ने बताया कि वह रोह प्रखंड अंतर्गत कोशी गांव अपने नाना शैलेन्द्र सिंह के घर अपनी मां के साथ गयी हुई थी। इसी दैरान उसके ननिहाल में घर की पुरानी दीवार अचानक गिर गई, जिसमें वह दब गयी। मौत की खबर आने के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया। इसकी जानकारी जब पिता को लगी तो वे आनन-फानन में कोशी गए व पुत्री का शव अपने गांव अटारी लाकर दाह-संस्कार किया।
(रवीन्द्र नाथ भैया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here