दिल्ली में भर्ती बक्सर के भोजपुरी गायक को कोरोना, मंत्री चौबे से मांगी मदद

0

पटना/बक्सर : बिहार के बक्सर निवासी भोजपुरी गायक तूफानी यादव दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कोरोना संक्रमण के बाद जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। तूफानी यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। आशंका है कि वहीं उन्हें कोरोना का संक्रमण हो गया जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई है। परिजनों ने बक्सर के सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मदद की गुहार लगाई है।

सीएम नीतीश से भी लगाई गुहार

भोजपुरी गायक के परिजनों ने आशंका जताई कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वहां के संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने से तूफानी लाल कोरोना पॉजिटिव हुए हैंं। तूफानी लाल यादव की स्थिति खराब होता देख परिजनों ने बक्सर सांसद और केंद्रीय मंत्री चौबे के अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मदद की गुहार लगाई है। विदित हो कि तूफानी लाल यादव ने अबतक 200 से अधिक हिट भोजपुरी गाने गाये हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here