दरौंदा में बागी हुए सिवान भाजपा उपाध्यक्ष समेत दो नेता पार्टी से निष्काषित

1

पटना/सिवान : पार्टी से बगावत कर दरौंदा सीट से एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ उपचुनाव लड़ रहे सिवान भाजपा के उपाध्यक्ष व्यास सिंह को आज गुरुवार को दल से निष्काषित कर दिया गया। व्यास सिंह के अलावा एक अन्य भाजपा नेता शारदानंद द्विवेदी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

डा. संजय जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है। दोनों नेता आसन्न विधानसभा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ कार्य कर रहे थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा बार—बार समझाने के बावजूद वे उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ सक्रिय थे।व्यास सिंह सिवान जिला के पार्टी उपाध्यक्ष थे और बगावत कर दरौंदा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे।

swatva

उक्त कार्रवाई करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन एवं विचारधारा की पार्टी है। भाजपा के सभी नेता एवं कार्यकर्त्ता सभी चुनाव क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों के लिए तन-मन से सक्रिय हैं। ऐसे में कोई भी अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जा सकती। सभी सीटों पर एनडीए की जीत तय है।

इधर आज चुनाव प्रचार में सीएम के साथ दरौंदा पहुंचे भाजपा के वरिष्ट नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एनडीए प्रत्याशी को चुनाव में जीत दिलाने की जनता से अपील की। दरौंदा में हो रहे उपचुनाव में व्यास सिंह की भूमिका को लेकर श्री मोदी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को खुले मंच से निष्काषन की चेतावनी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here