दनादन सेल्फ गोल मार रहे शत्रुघ्न, देश तोड़ने वाला कंग्रेसी कैसे?

0

पटना : हाल तक भाजापा के गले की हड्डी बने रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद वहां दनादन सेल्फ गोल मार रहे हैं। कांग्रेसी बनने के चक्कर में अब वे लगातार राहुल गांधी का बेड़ा गर्क करने वाले बयान दे रहे हैं। पहले कांग्रेसी होते हुए भी यूपी में सपा के लिए उन्होंने प्रचार किया, फिर राहुल गांधी को सबसे पहले पप्पू कहने का गर्वीला एहसास जताया। इससे भी उनका पेट नहीं भरा तो उन्होंने अब कांग्रेस को मोहम्मद अली जिन्ना की पार्टी बताकर राहुल गांधी के चुनावी ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी।

दे रहे राहुल गांधी का बेड़ा गर्क करने वाला बयान

मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस की एक चुनावी सभा का है जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत को तोड़कर पाकिस्तान बनवाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की जमकर तारीफ की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भारत की आजादी और विकास में मोहम्मद अली जिन्ना का भी अहम योगदान रहा है। श्री सिन्हा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जिन्ना, गांधी से लेकर राहुल गांधी तक, भारत की आजादी और विकास में सभी का योगदान है। इसीलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले शॉटगन का मोहम्मद अली जिन्ना पर दिये भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शत्रुघ्न के इस बयान पर बीजेपी के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार तथा भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तिवारी ने कहा कि जो लोग जिन्ना पर गर्व कर रहे हैं वो देश का क्या हाल करेंगे, यह भी विचार करने वाली बात है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here