दहेज न मिलने पर दोस्तों से कराया पत्नी का गैंगरेप, सीएम की पहल पर FIR

0
illustrative image

बेतिया : दहेज नहीं मिलने पर एक पति की क्रूरता का ऐसा घिनौना चेहरा सामने आया है जिसने बिहार के मुख्यमंत्री को भी अंदर तक झकझोर दिया। मामला तीन वर्ष पूर्व का है जब लड़की की शादी हुई थी। तब मनमाफिक नहीं मिलने पर पति ने अपने चार दोस्तों से अपने ही सामने दुल्हन का गैंगरेप कराया था। सीएम नीतीश कुमार की पहल पर इस मामले में तीन वर्ष बाद पीड़िता के पति और उसके चार दोस्तों पर चंपारण के बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार तीन साल पहले बैरिया थाना क्षेत्र में ब्याही गई पीड़िता के साथ पति और उसके चार दोस्तों ने गैंगरेप किया था। बैरिया पुलिस ने पीड़ित महिला के पति तजाद्दीन खां व उसके चार दोस्तों की तलाश शुरू कर दी है।

swatva

पीड़िता पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी 2014 में बैरिया के पखनाहा बाजार निवासी तजाद्दीन खां के साथ हुई। तीन माह बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित शुरू कर दिया। तरह—तरह के अत्याचार किये गए। वर्ष 2016 में पति ने अपने एक दोस्त के यहां ले जाकर अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। गर्भवती होने के बाद पीड़िता मायके चली गई।

इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित महिला ने 2019 के अंत में बिहार के सीएम को पत्र लिखा जिस पर मुख्यमंत्री डीजीपी को कार्रवाई का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here