सिलेंडर ब्लास्ट में जदयू विधायक व पत्नी जख्मी, हालत गंभीर

0

भागलपुर : मुंगेर जिले में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक मेवालाल चौधरी और उनकी पत्नी सिलेंडर ब्‍लास्‍ट में गंभीर रूप से घायल हो गए। जेडीयू विधायक जहां खतरे से बाहर बताए जाते हैं, वहीं उनकी पूर्व विधायक पत्‍नी नीता चौधरी की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात को करीब 12 बजे विधायक के मुंगेर जिलांतर्गत तारापुर स्थित कमरगामा गांव में उनके आवास पर घटित हुई। विधायक की पत्नी नीता चौधरी भी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार मुंगेर जिलांतर्गत तारापुर स्थित विधायक मेवालाल चौधरी के घर अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ लिया। इस हादसे में सिलेंडर में ब्‍लास्ट हो गया। उस समय विधायक की पत्‍नी नीता चौधरी सिलेंडर के करीब थीं जिससे वे घायल हो गईं। उन्‍हें बचाने के क्रम में विधायक भी घायल हो गए।
विधायक मेवालाल चौधरी के सहायक अभिषेक ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे रसोई घर में रखे सिलेंडर से गैस निकलने लगी। उन लोगों ने विधायक और उनकी पत्नी को जगाया। पत्नी-पत्नी रसोई घर पहुंचे और बल्ब जलाकर गैस को बंद कर दिया। इसके बाद नीता चौधरी लाइटर जलाकर देखने लगीं। लाइटर जलाने के कारण गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस घटना में नीता चौधरी बुरी तरह झुलस गईं। उन्‍हें बचाने के क्रम में मेवालाल चौधरी के दोनों हाथ जख्मी हो गए। घायल दंपती को रात तकरीबन डेढ़ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि नीता चौधरी 90 फीसदी झुलस गई हैं। नीता चौधरी बात कर रही हैं, लेकिन हालत नाजुक है। उन्‍हें पटना रेफर किया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here