देवी-देवताओं पर टिप्पणी में कोर्ट ने जारी किया SP मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

0

लखनऊ : यूपी के पूर्व मंत्री और हाल ही में भाजपा छोड़ सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आज यूपी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सुल्तानपुर स्थित कोर्ट ने पूर्व मंत्री पर 2014 में हिंदू देवी—देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यह वारंट जारी किया। अदालत ने उन्हें 24 जनवरी तक पेश करने का आदेश दिया है।

बसपा में रहते हुए दिया था विवादित बयान

2014 में स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी में थे। तब उन्होंने लोगों पूजा—पाठ न करने का बयान देते हुए देवी—देवताओं पर टिप्पणी की थी। उनपर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज हुआ जिसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इस पर मौर्य ने 2016 में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया।

swatva

अदालत की तारीख जंप करने पर निकला वारंट

अब इसी मामले में कोर्ट में पेशी की तारीख जंप करने के बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का ताजा वारंट जारी किया है। अभी एक दिन पहले ही भाजपा छोड़ने वाले मौर्य आजकल काफी चर्चा में बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here