कोरोना से निपटने के लिए रेलवे की एक नई पहल

0

पटना: सम्पूर्ण भारत वर्तमान में कोरोना महासंकट से लड़ रहा है। भारत में इस वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सम्पूर्ण भारत में अब तक 5000 से भी अधिक लोग इस वायरस के चपेट में आ चुके है। भारत में इस वायरस को कम करने के लिए 21 दिन का लॉक डाउन लगाया गया है। जिससे भारत में सारी यातायात सेवाएं बंद है। इस बिच अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉक डाउन के बाद भारतीय रेलवे अपने घर से दूर फसें लोगों को घर लाने के लिए अपनी सेवा की शरुआत फिर से करें। हलांकि रेलवे द्वारा यात्रा के दौरान कोरोना से सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसकी शरुआत पूर्व मध्य रेल द्वारा की जा रही है।

तेजी से बन रहा सैनिटाइजर टनल

Adviser Manoj Parida Today Inaugurated A Sanitization Tunnel At ...कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए पूर्व मध्य रेल के सभी छोटे -बड़े स्टेशनों पर सैनिटाइजर टनल लगाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल प्रशासन के निर्देश पर दानापुर रेलमंडल में सैनिटाइजर टनल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स (आरएनसीसी) में टनल बनाया जा रहा है और प्रयोग के तौर पर आरएनसीसी व दानापुर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में टनल इंस्टॉल किया गया है। जहाँ इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सबसे पहले अत्यधिक भीड़ -भाड़ वाले स्टशनों पर इसे लगाया जाएगा।

swatva

यात्रियों को किया जाएगा सैनिटाइज

Arrive 20 mins before departure: Indian railways plans airport ...इसे पटना जंक्शन के इंट्री गेट के साथ-साथ राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बिहटा, बक्सर, बाढ़, बख्तियारपुर, झाझा के साथ-साथ पूर्व मध्य रेल के सभी बड़े स्टेशनों पर सैनिटाइजर टनल लगाने की प्रक्रिया शरुआत बहुत जल्द कि जायेगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सैनिटाइजर टनल तेजी से बनाया जा रहा है। जिसे बड़े-छोटे स्टेशनों के इंट्री गेट पर लगाया जायेगा। यह टनल 24 घंटे चलाये जायेंगे।जिससे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाले एक-एक यात्रियों को सैनिटाइज किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here