कोरोना आइसोलेशन में गए मोदी के मंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष

0

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना की दहशत के बीच आज मोदी सरकार के एक मंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने आज से खुद को सेल्फ आइसोलेशन में डाल लिया है। ये दोनों ही कोरोना पीड़ित के संपर्क में आये थे जिसके बाद उन्होंने एहतियातन यह कदम उठाया है। दोनों ही लोगों ने कोरोना के लिए टेस्ट भी कराया है जिसमें जहां केंद्रीय मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उन्होंने एहतियात बरतते हुए उक्त कदम उठाया है।

कोरोना प्रभावितों के संपर्क में आये थे दोनों

जानकारी के अनुसार केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को दिल्ली में होम क्वारंटाइन किया है। वे पिछले दिनों केरल में एक कांफ्रेंस में गए थे। वहां वे एक डॉक्टर से संपर्क में आये थे जो कोरोना से पीड़ित था। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एहतिहातन अपने आपको होम क्वारंटाइन किया है।

swatva

भारत में कोरोना से तीसरी मौत, बढ़ रहे मामले

उधर उत्तराखंड में राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को 14 दिनों के लिए उनके घर में ही आइसोलेशन में भेजा गया है। श्री सूर्यकांत ने पिछले दिनों एक कोरोना संदिग्ध से मुलाकात की थी। इसके बाद देहरादू के डीएम ने उन्हें आइसोलेशन में जाने को कहा।

विदित हो कि देश में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 130 तक पहुंच गई है तथा इस बीमारी से भारत में तीसरे शख्स की मौत हुई है। यह मौत मुंबई के अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की हुई है। देश के 15 राज्यों तक कोरोना वायरस फैल चुका है और सबसे ज्यादा 39 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here