पटना : आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरीष्ठ नेता सदानंद सिंह ने पार्टी को झटका देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। अपनी उम्र का हवाला देते हुए सदानंद सिंह ने कहा अब वह 80 साल के हो गए हैं। अत: सक्रिय राजनीति में भागीदारी में अपने को असमर्थ समझ रहे हैं। इसीलिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वे अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करते रहेंगे।
राजनीति के जानकारों का मानना है कि सदानंद सिंह का यह फैसला अपने बेटे सुभानन्द मुकेश को प्रोजेक्ट करने की उनकी चाहत के सिलसिले में सामने आया है। पार्टी की तरफ से उनके इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रया नहीं आई है।
आपको बताते चलें कि पिछले 38 वर्षों से सदानंद सिंह भागलपुर के कहलगांव से विधायक हैं।
इस मुद्दे पर बिहार कांग्रेस प्रदेश कमेटी की ओर से मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि इसकी आधिकारिक सूचना बिहार कांग्रेस प्रदेश कमेटी को नहीं मिली है। किसी के व्यक्तिगत फैसले पर हमारा कोई रोक नहीं है।
Swatva Samachar
Information, Intellect & Integrity