कांग्रेस नेता ने की चौबे को बर्खास्त करने की मांग

0

बोधगया : वजीरगंज पंचायती राज्य राजू संगठन की ओर से पूर्व मंत्री के पुत्र शशि शेखर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का पुतला दहन किया। इस मौके पर बोलते हुए शशि शेखर सिंह ने कहा कि भाजपा नेता ने जिस भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ किया है, वह सभ्य समाज में कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। एक केंद्रीय मंत्री की तरफ से ऐसी भाषा का प्रयोग होना राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(अखिलेश कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here