सीएम ने की कृषि विभाग की समीक्षा बैठक, बिहार में अब मौसम के मुताबिक खेती

0
nitish kumar

पटना : बिहार में किसानों को राहत देने के लिए बिहार सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने अब मौसम के मुताबिक खेती को, पूरे राज्य में मंजूरी दे दी है। राज्य में अब इसके तहत पूरे प्रदेश के किसान खेती कर सकेंगे। इसके साथ ही साथ कृषि वैज्ञानिकों की ओर से इसके बारे में सबको जानकारी दी जाएगी।

मौसम के मुताबिक खेती अभियान से खेतों में जुताई के साथ सिंचाई

बिहार सरकार ने बताया कि मौसम के मुताबिक खेती अभियान से खेतों में जुताई के साथ सिंचाई की भी कम जरूरत पड़ेगी और किसानों की औसत उपज में भी इजाफा होगा। गौरतलब है कि 2019 में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत मौसम के मुताबिक खेती के अभियान की शुरुआत की गयी थी।शुरआत में इसके तहत 7 जिलों में पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत खेती शुरू कराई गई थी। इसमें बिहार में कृषि से जुड़े पांच संस्थानों को लगाया गया था। खेती नें सफलता के बाद अब सरकार ने इसको पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला ले लिया है।

swatva

कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इसके निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मार्च और अप्रैल के महीने में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान पर बात की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्च में जो क्षति हुई है उसके लिए कृषि इनपुट की राशि का भुगतान 15 मई तक, किसानों को हर हाल में कर दें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अप्रैल महीने में हुये नुकसान की भरपाई मई महीने के अंत तक करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here