CM की सभा में विस्फोट, बस इतनी थी दूरी

0

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के सिलाव के गांधी मैदान में सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ब्लास्ट हो गया है। कार्यक्रम स्थल से घटनास्थल की दूरी मात्र 20 फिट है। हालांकि विस्फोटक की छमता कम आंकी जा रही है।कुछ लोग इस पटाखा भी बता रहे हैं। इस घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस टीम द्वारा 1 व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

मालूम हो कि, पीछले कई दिनों से सीएम नीतीश कुमार निजी यात्रा पर निकले हुए हैं इस दौरान हुआ पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल चाल लेते हैं और स्थानीय महिलाओं से मिलकर समाज सुधार का एक संदेश देते हैं। साथ ही साथ पुआ छोटे-मोटे मामलों को तुरंत वहीं से निपटारा भी करते हैं।

swatva

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश अपने भाषण में हर उन शब्दों और वाक्य का प्रयोग कर रहे हैं जिनके जरिए वह नालंदा जिले की उन छोटी-छोटी जगह के लोगों से खुद को कनेक्ट कर सकें। इसके अलावा वह लगातार मुस्लिमों के लगाव को दर्शाने की भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनकी इस बात की चर्चा ना केवल बिहार बल्कि दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा का इतना सूक्ष्म दौरा क्यों कर रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को सीएम का कार्यक्रम नालंदा जिला में रखा गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ और नालंदा में लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे अपनी निजी यात्रा बताया है। लेकिन सियासी हलके में इस यात्रा के कुछ और मायने निकाले जा रहे हैं। सीएम नीतीश के राष्ट्रपति बनने की चर्चा भी जोरों पर है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here