CM हाउस घेरने जा रहे राजद कार्यकर्ताओं का पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

0

पटना : राजधानी में इनकम टैक्स गोलंबर के पास आज शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी भिड़ंत हुई। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की जिसके बाद पुलिस ने भी उनपर लाठियां भांजी और उन्हें दौड़ा—दौड़ाकर पीटा।

जानकारी के अनुसार छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने आज गिरती शिक्षा को लेकर पटना में आक्रोश मार्च निकाला और वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इसके मद्देनजर इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस बल की तैनाती की गई और पुलिस ने बैरिकेट लगा दिये। अक्रोश मार्च जब इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा तब पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका। इसके बाद राजद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद राजद के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया तथा राजद कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। राजद ने प्रदेश में गिरती शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध यह आक्रोश मार्च निकाला था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here