रूस में गृहयुद्ध, पुतिन की प्राइवेट आर्मी ने की बगावत

0

नयी दिल्ली: भारत का दोस्त राष्ट्र रूस बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गया है। युक्रेन युद्ध में पुतिन की जिस प्राइवेट आर्मी वागनर ग्रुप ने सफलता के झंडे गाड़े, अब उसी समूह के प्रमुख ने रूस के खिलाफ बगावत छेड़ दी है। इस समय रूस में गृहयुद्ध भड़क उठा है। वागनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धमकी देते हुए कहा है कि वे रूस में उन्हें सत्ता से हटा देंगे और वहां नया राष्ट्रपति लायेंगे।

इससे पहले वागनर ग्रुप ने बगावत करते हुए रूस के एक प्रमुख शहर रोस्तोव पर कब्जा कर लिया है। वागनर ग्रुप के मुखिया ने कहा कि उसके लड़ाके मॉस्को की तरफ़ बढ़ रहे हैं और वे रूसी राजधानी से महज 6 किमी की दूरी पर हैं।

swatva

इधर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वागनर ग्रुप की कार्रवाई को पीठ में छुरा भोंकना बताते हुए कहा कि उनके देश का भविष्य दांव पर है। पुतिन ने वागनर ग्रुप की रोस्तोव शहर में हुई कार्रवाई के बाद देश को संबोधित किया और कहा कि कुछ रूसी लोगों को आपराधिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बरगलाया गया है। समूचे रूस में सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है और राजधानी मॉस्को समेत पूरे देश में आतंकवाद विरोधी व्यवस्था लागू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here