चुनाव संविधान व आरक्षण बचाने के लिए : तेजस्वी

    0

    नवादा : शुक्रवार को नवादा के आईटीआई मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव नहीं यह संविधान बचाने की लड़ाई है, गरीबों की लड़ाई है। इसमें आप सब को मिलकर बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा।  उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटू राम की संज्ञा देते हुए कहा कि पलटू चाचा सत्ता के लिए तथा मुजफ्फरपुर घोटाले में अपनी पाप को धोने के लिए भाजपा से जा मिले हैं।  लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी की घोषणा की थी,  परंतु आज सारे जगह शराब बिक भी रहे हैं और बड़े से बड़े लोग भी पी रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पहले यह शराब कम कीमतों में मिलती थी, आज दुगने कीमत पर मिल रही है। पहले की कीमत और अब की कीमत के बीच का जो पैसा आ रहा है वह सीधे नीतीश चाचा के अकाउंट में जाता है। नवादा के सांसद गिरिराज सिंह पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे को पाकिस्तान भेजने वाले आज खुद नवादा के लिए मोहताज हो गए है। नवादा की जनता ने उन्हें बेगूसराय भेज दिया है। यह देश गिरिराज सिंह के बाप का नहीं है जो कोई यहां रहे या पाकिस्तान जाएगा। तेजस्वी यादव ने लोकसभा उम्मीदवार विभा देवी तथा विधानसभा उपचुनाव के हम प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान कर लालू प्रसाद यादव के हाथ को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव शेर है शेर। झुकने वाला नहीं, आज हमें भी गद्दी की लालच होती तो हम भी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना लेते। लेकिन हमारी लड़ाई गरीबों की लड़ाई है, उनके हक की लड़ाई है।  जिसके लिए हम हमेशा से लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।  उन्होंने भाजपा के राम मंदिर निर्माण पर चुटकी लेते हुए कहा कि स्वर्ग में राम जी को अब हिचकी आने लगी है।  तो माता सीता ने बताया कि जरूर लोकसभा चुनाव है।  इसलिए भाजपा वाले याद कर रहे होंगे। इस मौके पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले सुना करते थे कि गंगा में नहाने से सब पाप धुल जाता है,  लेकिन अभी भाजपा में जाने से सब पाप धुल रहा है। दूसरे जगह रहने पर वो क्रिमिनल बदमाश होता है और भाजपा में सब साफ  जाता है।  चुनावी सभा को नवादा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार विभा देवी, नवादा विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया।  मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आभा देवी, ज़िला पार्षद अशोक यादव,  जिला पार्षद प्रेमा चौधरी, पूर्व जिला पार्षद बसंती देवी,  रामेश्वर यादव, मनीष कुमार,  राजू यादव,  प्रिंस तमन्ना,  रामचंद्र यादव, वीरेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौधरी,  कुंदन राय,  रामबालक यादव,  समाजवादी पार्टी के उमेश यादव आदि ने संबोधित किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here