चुनाव में एनडीए की जीत पक्की : सुशील मोदी

0

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन टूट चुका है। उन्होंने कहा कि ये ऐसा महागठबंधन है जिसमे गाँठ ही गाँठ है और इसमें कही कोई बंधन है ही नहीं। सब बिखरे पड़े हैं और बिना किसी दिशा-निर्देश के चल रहे हैं। दूसरे शब्दों में उन्होंने कहा कि सिद्धांतविहीन लोग जब एक जगह इकट्ठे होते है तो ऐसा ही होता है। औरंगाबाद में सुशील कुमार मोदी ने एक रोड शो भी किया। अपार जनसमूह को देखकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए के पक्ष में लोग साफ-साफ खड़े  दिख रहे हैं। लोगों का उत्साह देखकर कहा जा सकता है कि एनडीए की जीत तय है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे लेकिन अब वे उससे अलग हो गए हैं और एनडीए के साथ आ गए हैं। नीतीश कुमार के एनडीए में आने से एनडीए मजबूत हुआ है और महागठबंधन कमज़ोर। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनका नेतृत्व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो की लंबी चौड़ी लिस्ट है, अमित शाह जैसे कुशल संगठनात्मक क्षमता वाला व्यक्ति है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी बन चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच मे नरेंद्र मोदी औऱ नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व औऱ विकास कार्यो के साथ जाएंगे। हम जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

महागठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि घर मे भी घमासान शुरू हो गया है। महागठबंधन तो टूटेगा ही टूटेगा पार्टी का भविष्य भी ठीक नज़र नहीं आ रहा है। उनका इशारा आरजेडी की तरफ था। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए चुनाव के लिए कमर कस चुकी है और हर मुकाबला के लिय तैयार हैं हम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री अभी भी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। टीवी चैनेलो पर रोज़ सर्वेक्षण आ रहे हैं जिसमें यही बात उभरकर सामने आ रही है कि लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही बने हुए हैं।

swatva

मधुकर योगेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here