चोरी करने घर में घुसे तीन को भीड़ ने जमकर पीटा, एक की मौत, दो गंभीर

0

नालंदा : नालंदा जिले के इस्लामपुर में बीती रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे तीन चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और पीट—पीटकर एक की हत्या कर दी जबकि दो अन्य को अधमरा कर दिया। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बड्डी गांव में यह घटना हुई है। यहां सत्येंद्र सिंह के घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन चोरों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पिटाई करने लगे।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भीड़ से छुड़ाकर घायल चोरों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने एक चोर को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो चोरों को पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मारे गए चोर का नाम अजय प्रसाद है जो इस्लामपुर का ही रहने वाला था। गंभीर रूप से जख्मी दोनों चोरों के नाम मो. सद्दाम और संटू कुमार बताया जाता है। दोनों इस्लामपुर थाना क्षेत्र के लोहियानगर और बुढ़ानगर के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here