छात्रा को अगवाकर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म

0

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा का अपहरण कर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया। इस बावत पीङित के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में गांव के ही एक युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने पीङिता की चिकित्सकीय जांच के साथ ही न्यायालय में बयान कलमबंद कराया है।

बताया जाता है कि छात्रा शाम में शौच करने गयी थी। इसी क्रम में अकेले पाकर बोलोरो से अगवाकर झारखंड राज्य के तिलैया के एक होटल में रखकर तीन दिनों तक जबरन दुष्कर्म करने  के बाद उसे उसके घर लाकर छोङ दिया।

swatva

लड़की के पिता ने बताया कि देर शाम घर न पहुंचने पर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता न चल सका। शुक्रवार को गांव के ही महेन्द्र सिंह ने मोबाइल पर यह जानकारी दी कि लङकी को गाँव के ही युवक ने उसे घर आकर छोड़ दिया।

बकौल अगवा करने के बाद उसे तिलैया के एक होटल में तीन दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद मुंह न  खोलने की धभकी दे। उसे घर लाकर छोङ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here