चंदन राम ने दूध पिलाकर केंद्रीय मंत्री चौबे का उपवास व मौन व्रत तुड़वाया

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज शनिवार को चौसा में किसानों पर हुई प्रशासनिक बर्बरता के विरोध में अपना 24 घंटे से जारी उपवास और मौन व्रत को तोड़ दिया। बक्सर अंबेडकर चौक पर मोची चंदन राम ने केंद्रीय मंत्री को दूध पिला कर उनका उपवास और मौन व्रत तुड़वाया।

किसानों पर FIR न हटा तो हर जिले में उपवास-मौन व्रत

वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बक्सर में किसानों पर दर्ज एफआईआर हर हाल में रद्द होना चाहिए और किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बिहार के हर जिले में जाकर वे अनशन एवं मौन व्रत रखेंगे।

swatva

बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों से किसान, युवा बेहाल

श्री चौबे ने कहा कि बिहार में कैसी सरकार है, जिसका एक मंत्री श्रीरामचरित मानस जैसे पवित्र ग्रंथ को अपमानित करता है, बिहार सरकार उस पर चुप बैठी हुई है। करोड़ों सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। बिहार में किसान नौजवान महिलाएं व्यापारी सभी बेहाल हैं। नीतीश कुमार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। समाधान की जगह वे पिकनिक में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री सत्ता सुख में डूबे हुए हैं। बिहार सरकार के घमंड को जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों पर अत्याचार से मुझे बहुत कष्ट महसूस हुआ। इसलिए हम इनके लिए हर मोर्चे पर लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here