कैंसर पर शोध को ले केंद्र कटिबद्ध : अश्विनी चौबे

0
श्रीमाता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे

विश्व कांग्रेस का किया शुभारंभ

श्रीमाता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय कटरा, जम्मू में आयोजित तीन दिवसीय प्रजनन, स्वास्थ्य और प्रजनन कैंसर विषय पर आयोजित विश्व कांग्रेस का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुभारंभ किया।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर सहित लद्दाख में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस कड़ी में सांबा जिले में एम्स की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यशाला से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता आती है। कर्करोग विषय पर बोलते हुए चौबे ने कहा कि इस रोग के प्रति जागरूकता के लिए केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। कैंसर शोध पर बल दिया जा रहा है।

swatva

दो दिवसीय यात्रा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य समृद्धि सुख शांति की कामना की। कार्यशाला का समापन 16 फरवरी को होगा। इसमें विषय से संबंधित विशेषज्ञ प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। मौजूदा समय में भारत में कर्क रोग से संबंधित मौजूदा स्थिति एवं इसके इलाज आदि पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने विशेषज्ञों से चर्चा की। केंद्र सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले यहाँ पहुँचने पर वीसी प्रो. आरके सिन्हा ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here