अफसरशाही हाबी : विस अध्यक्ष के लिए DM और SP ने प्रोटोकॉल का नहीं किया पालन, जारी होगा शो – कॉज नोटिस

0

पटना : बिहार में बेलगाम अफसरशाही दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसका मसला समय समय पर उठता रहता है। कभी विधानसभा के अंदर मंत्री की गाड़ी को रोक दिया जाता है तो कभी विधायकों के साथ बदतमीजी की जाती है। इस बार अफसरशाही का शिकार खुद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को होना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को लेकर प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद डीएम और एसपी तक नहीं कर रहे। यही वजह है कि इस मामले में अब विधानसभा सचिवालय सख्त रुख अपनाने जा रहा है।

2 दिनों के शेखपुरा दौरे पर थे विजय कुमार सिन्हा

दरअसल, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा 2 दिनों के शेखपुरा दौरे पर थे। शेखपुरा जिले में उन्हें कई कार्यक्रमों में शिरकत करना था। लेकिन उनके दौरे के 2 दिन पहले जिले की डीएम इनायत खान और एसपी कार्तिक केके शर्मा छुट्टी पर चले गए। इतना ही नहीं प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए डीएम और एसपी ने अपने जूनियर अधिकारियों को लगा दिया। जिसके बाद इस बात को लेकर विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा खासे नाराज हो गए और उन्होंने इस मामले को लेकर शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया है।

swatva

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में विधानसभा सचिव को निर्देश दिया है कि वह दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे। उन्होंने जल्द से जल्द इसका जवाब मांगा है।

बता दें कि, बिहार में अफसरशाही को लेकर यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी बिहार विधानसभा अध्यक्ष अफसरशाही को लेकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। विस में भी विधायकों द्वारा सवाल करने पर अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कई बार सरकार को यह निर्देश देते भी नजर आते हैं कि अफसरशाही पर लगाम लगाई जाए।

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि इस बार जब विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा मांगे गए सवालों का जवाब शेखपुरा जिले के डीएम और एसपी की तरफ से क्या आता है। फिलहाल इन दोनों अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here