भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन

0
BJP MLC Dr Suraj Nandan Kushwaha succumbed to cardiac arrest Saturday morning

पटना। भाजपा के विधान पार्षद डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा का निधन ह्रदयगति रुक जाने से हो गया। शनिवार अहले सुबह हुए निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। कुशवाहा के निधन की सूचना सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। प्राप्त सूचना के अनुसार, शनिवार को सबह 3 बजे के करीब डॉ. कुशवाहा को सीने में तकलीफ हुई। अनन—फानन में उन्हें पहले साई अस्पताल, फिर मगध अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के भरसक प्रयास करने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

BJP MLC Dr Suraj Nandan Kushwaha passes away off cardiac arrest on Saturday early morning

निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा के कई नेता पटना सिटी स्थित उनके आवास पर गए और परिजनों को सांत्वना दी।

swatva
Deputy CM Sushil Kr Modi, Health Minister Mangal Pandey and others rushed to Dr Kushwaha’s home after getting his death news

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय आदि ने डॉ. कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विधान पार्षद बनने से पहले डॉ. कुशवाहा प्रदेश भाजपा के महामंत्री थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here