भाजपा छोड़ने वाले उदय सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ

0

पटना : बीजेपी से इस्तीफा दे चुके पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला कर लिया है। वे बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा बुधवार को दोपहर 12 बजे पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। पप्पू सिंह पूर्णिया से कांग्रेस के भावी उम्मीदवार माने जा रहे हैं। बता दें कि 2014 में भाजपा के पप्पू सिंह को शिकस्त देकर जेडीयू के संतोष कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी।
आगामी 23 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्णिया से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। उदय सिंह हाल ही में बीजेपी से अलग हुए हैं। उसी समय से संभावना जताई जा रही थी कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।
इस बार सीट बंटवारे के तहत पूर्णिया सीट जेडीयू को मिली। और जेडीयू के सिटिंग एमपी संतोष कुशवाहा ने आज वहां से नामांकन पत्र भी भर दिया। ज्ञात हो की 2014 के चुनाव में जेडीयू अकेले लड़ी थी। इसमें उसे सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी। पूर्णिया उसमें से एक सीट थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here