विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई BJP, सहप्रभारी के रूप में विवेक व संजीव को मिली जगह

0

पटना : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर व गोवा के लिए चुनाव प्रभारी व संगठन प्रभारी की नियुक्ति की है। इसमें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक को जिम्मेदारी दी है।

नड्डा द्वारा नियुक्त किये जाने के बाद भाजपा महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि उत्तरप्रदेश चुनाव के लिये धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी व अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु व विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

swatva

इसके अलावा संगठन प्रभारी के रूप में विभिन्न क्षेत्रों जैसे पश्चिम उत्तरप्रदेश में संजय भटिया, बृज के लिए संजीव चौरसिया, अवध के लिए वाय सत्या कुमार, कानपुर के लिए सुधीर गुप्ता, गोरखपुर अरविंद मेनन तथा काशी के लिए सुनील ओझा को संगठन प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके अलावा उत्तराखंड के लिए चुनाव प्रभारी के रूप में प्रल्हाद जोशी तथा सह प्रभारी के रूप में लॉकेट चटर्जी व सरदार आर पी सिंह को नियुक्त किया है।

वहीं, पंजाब के लिए नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी तथा हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी तथा विनोद चावड़ा को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

मणिपुर के लिए नड्डा ने भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी तथा प्रतिमा भौमिक व असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं गोवा के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रभारी तथा जी किशन रेड्डी तथा दर्शन जर्दोष को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इन तमाम राज्यों में नियुक्त प्रभारियों व सह प्रभारियों में बिहार से दो नेताओं को जगह मिली है, जिनमें विवेक ठाकुर व संजीव चौरसिया शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here