बर्ड फ्लू पर एडवाइजरी, छपरा में अलग वार्ड की व्यवस्था

0

छपरा : सारण जिला स्वास्थ्य विभाग के उपाधीक्षक डॉक्टर शंभूनाथ सिंह ने राज्य में बर्ड फ्लू को लेकर जारी एडवाइजरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल में ऑल अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बर्ड फ्लू के लिए एक अलग वार्ड बनाया जा चुका है तथा जिले के सभी अस्पतालों में यह सूचना दी गई है कि बर्ड फ्लू के मरीज का पता चलते ही मुख्यालय को अवगत कराएं। यह निर्देश दिया गया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग बेड की व्यवस्था रखें। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा किसी भी पशु—पक्षी का मांस खाने से परहेज करने की बात उन्होंने कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here