बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 300 के पार

0

पटना : वैश्विक महामारी बन चुका कोरोना से भारत में अब तक 27,977 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 884 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6523 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इस संकट से निपटने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन जारी है। लेकिन, कहीं-कहीं एक लोग की लापरवाही के कारण पूरे समाज को कष्ट झेलना पड़ रहा है।

बात बिहार की करें तो बिहार में 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से 2 मधुबनी और 9 लोग सदर बाज़ार जमालपुर मुंगेर के हैं। 11 नए मामले सामने आने के बाद सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है। बिहार के मुंगेर जिले से आज 22 नए केस सामने आये हैं। इसके साथ ही मुंगेर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हो गई है।

swatva

मालूम हो कि इससे पहले मुंगेर में आज 13 केस सामने आये थे। जिनमें 8 महिलाएं जिनकी उम्र क्रमशः 15,16,16,17,18,24,35 और 40 वर्ष है। वहीं 5 पुरुष जिनकी उम्र क्रमशः 19,19,30,35 और 40 वर्ष है। ये सभी मुंगेर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आने वाले लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here