बिहार में 1 जून से चलेंगी बसें! लेकिन रोटेशन के नियम होंगे बेहद सख्त

0

पटना : बिहार सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के बीच 1 जून से रोटेशन के आधार पर बस सेवा शुरू करने का मन बना लिया है। ट्रेन और हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब बिहार में बस सेवा को बहाल करने का स्क्रिप्ट तैयार कर लिया गया है। ऐसा यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए किया गया है जिसके तहत निजी और सरकारी दोनों तरह की बसों को रोटेशन पर चलाया जाएगा।

ट्रेन और प्लेन के बाद अब बसों में भी सफर

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की योजना यह है कि लॉकडाउन-4 यदि 31 मई को खत्म होता है तो जून के पहले हफ्ते से राज्य भर में हर तरह की बसें चलानी शुरू कर दी जाएंगी। बिहार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ इस मामले पर उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक में बसों के संचालन की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

swatva

परिवहन मंत्री ने की बैठक, नियमों पर चर्चा

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार रोटेशन नियमों के तहत बस में किसी भी हाल में ओवरलोडिंग नहीं होगी। साथ ही एक बस से दूसरे बस के परिचालन की समय सारिणी में एक घंटे का अंतराल रखा जाएगा। सबसे पहले शहरों में नगर बस सेवा शुरू होगी। इसके बाद एक जिले से दूसरे जिले और एक शहर से दूसरे शहर के लिए बस सेवा शुरू होगी। अंत में लंबी दूरी की बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन होगा। बस अड्डा को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। सभी यात्रियों, बस ड्राइवर तथा कंडक्टर के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बस स्टॉपेज व बस अड्डा पर यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद ही बसों में भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here