नीतीश को बड़ा झटका, जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल

0

भाजपा ने अपने सहयोगी जदयू को बड़ा झटका दिया है। बिहार में भाजपा जदयू के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है तथा दोनों दलों के नेता कह रहे हैं कि हमलोग मजबूती से सरकार चला रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अरूणाचल प्रदेश में जदयू को बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार की पार्टी के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश का एक विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों के नाम दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू, तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी हैं। वहीं पीपीए विधायक का नाम कर्डो न्याग्योर है।

swatva

60 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बता दें कि अप्रैल 2019 में अरूणचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव हुआ था। जिसमें जदयू 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here