भीखू ने बिहार तो नागेंद्र जी ने झारखंड में संभाला मोर्चा

0

पटना : भाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया ने बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का जिम्मा संभाल लिया है। उन्होंने अपने नियुक्ति के 17 दिनों बाद अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

मालूम हो कि शुक्रवार को भीखू भाई दलसानिया क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी के साथ पटना पहुंचे। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं, भीखू भाई दलसानिया के आते ही पूरा माहौल बदल गया। पदाधिकारी से लेक्कर प्रवक्ता तक एक्टिव मोड में आ गए।

swatva

पटना आने के बाद दलसानिया ने पार्टी के सारे कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही पार्टी के विस्तार पर भी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। वहीं, भीखु भाई दलसानिया पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक निश्चित समय पर मिलेंगे। वे गेस्ट हाउस में रहेंगे ताकि नेताओं और कार्यकर्ताओं का वहां जमावड़ा न लगे। इसका कारण दलसानिया का काफी अनुशासन पसंद होना बताया जा रहा है।

जानकारी हो कि भीखू भाई दलसानिया 15 वर्षों तक गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। अब उन्हें बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी दी गयी।

वहीं, दूसरी तरफ बिहार एवं झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने भी रांची में आज अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने आज झारखंड भाजपा के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here