भारत के आर्थिक व्यवस्था में सुधार हेतु आर्थिक पैकेज का ऐलान एक ऐतिहासिक फैसला

0

पटना : पूरे भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।इस वायरस के कहर को कम करने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन कानून लागू है। वहीं इस वायरस के कारण देश में आर्थिक संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।इस बीच गत रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के आर्थिक व्यवस्था में सुधार हेतु आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया।जिसके बाद पटना यूनिवर्सिटी के सेंडिकेट मेंबर ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लिया गया इस निर्णय से ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

वर्मा ने कहा की महामारी नियंत्रण में आने के बाद भारत के लिए कई फलदायक चीजें सामने आएगी और भारत वैकल्पिक मैन्युफैक्चरिंग गंतव्य के रूप में उभरेगा। इसके अलावा पीएम मोदी की दूरदर्शिता भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

swatva

वहीं गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संकट काल मे देश की अर्थव्यबस्था को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये का विशेष एवं ऐतिहासिक आर्थिक पैकेज देने की घोषणा का स्वागत किया है और कहा है की इससे देश की अर्थव्यबस्था उठ खड़ा होगी।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जितना महत्वपूर्ण यह पैकेज देना है उससे अधिक महत्वपूर्ण इसे खर्च करने का रोड मैप तैयार करना है। केंद्र सरकार इसे राज्यो के भरोसे नही छोड़े बल्कि इस पर संघीय ढांचे के सीमा मर्यादा के अनुरूप नियंत्रित करे। इसके साथ उन्होंने कहा कि लोकल प्रोडक्ट्स (स्वदेशी वस्तुएं) उपयोग करने की जो अपील की है, जो निश्चित रूप से आने वाले समय मे भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here