भागलपुर में गैंगरेप की कोशिश में छात्रा पर डाला तेजाब

0

भागलपुर : भागलपुर के अलीगंज में इंटर में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में विफल होने से भड़के दरिंदों ने लड़की को तेज़ाब से नहला दिया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ खाना बना रही थी। तभी हथियार से लैस कुछ नकाबपोश घर में आ धमके। वे हथियार सटा कर बेटी को खींचने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बेटी को तेजाब से नहला दिया। बेटी छटपटाते हुए हॉल में गिर गई। बुरी तरह झुलसी छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। फिर पड़ोसियों ने उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की के पिता ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। घटना के समय उसके पिता दुकान पर थी। घर से भागते समय बदमाशों का एक कट्टा घटनास्थल पर ही छूट गया। मामले की जांच के लिए पहुंचे सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज और सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने घर वालों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दो लोगों को संदेह पर पकड़ा गया है। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here