बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाये गए

0

रांची : झारखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता और बेरमो से विधायक राजेंद्र सिंह की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। उन्हें नाजुक हालत में रांची से एयरएंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए नयी दिल्ली ले जाया गया है। राजेंद्र प्रसाद सिंह पिछले 10 दिनों से फेफड़े में इन्फेक्शन के बाद रांची के रामप्यारी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज शनिवार को उन्हें देखने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने आज शाम में बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह का हालचाल लिया। डॉक्टरों से भी उन्होंने राजेंद्र सिंह की तबीयत की बाबत जानकारी ली। उन्होंने राजेंद्र सिंह और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह पिछले कई दिनों से मां रामप्यारी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित फोर्ट्ज अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया है।

swatva

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री ने भी अस्पताल जाकर राजेंद्र प्रसाद सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह को सांस लेने और गले में इन्फेक्शन की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन के बाद रांची के रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बरियातू में एडमिट कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here