बेगूसराय में यूपी के मुद्दे क्यों? गिरिराज—कन्हैया में ट्विटर जंग

0

बेगूसराय : बेगूसराय के चुनावी दंगल से बाहर निकलकर आज एनडीए और सीपीआई के लड़ाके यूपी पहुंच गए। एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह जहां रामपुर में सपा कैंडिडेट आजम खान पर हमलावर हुए वहीं सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने अमेठी की उड़ान ली और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर ले लिया। दरअसल, बेगूसराय के दोनों योद्धाओं ने आज ट्विटर पर अपनी—अपनी भडांस निकाली। गिरिराज सिंह ने तो बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर जाकर आजमखान को बजरंग बली का अपमान करने के लिए सबक सिखाने की धमकी भी दे डाली।
गिरिराज सिंह आजम खान के उस बयान से नाराज हैं जो उनके द्वारा बजरंगबली पर दिया गया है। गिरिराज ने आज ट्विटर पर लिखा कि ‘आज़म खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया। अब हमारे भगवान को गाली दे रहा है। बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आके हम बताएंगे कि बजरंगबली क्या हैं। आजम खान ने बजरंगबली को ‘बजरंगअली’ संबोधन दिया जिसके बाद गिरिराज सिंह भड़क उठे।

उधर बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार भी आज ट्विटर के माध्यम से यूपी में अमेठी से चुनाव लड़ रही भाजपा नेत्री स्मृति इरानी पर हमलावर हो गए। कन्हैया ने एक ट्वीट में स्मृति ईरानी की डिग्री पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया। कन्हैया ने लिखा कि ”नकली डिग्री वाली सरकार अशिक्षा से लड़ने के बजाय पिछले पांच साल से देश के हर कोने में असली डिग्री वाले विद्यार्थियों से लड़ रही है। तभी तो विकास और मंत्री जी की डिग्रियां, दोनों आगे नहीं, पीछे जा रही हैं।” इसके जवाब में एक यूजर ”मैं चौकीदारों के सरदार” ने जवाब दिया कि ”जो लोग अच्छी बातें बोलते हैं वो अंदर से खतरनाक होते हैं। हमारे गांव में अनपढ़ लोग जो हैं, तेरे जैसे लाखों डिग्री वाले लोगों का बोलती बंद कर सकते हैं। तेरी औकात चाय वाले से भी खराब है। तेरी मानसिकता इस्लामिक आतंकवादियों जैसी है, क्योंकि अभी जो आतंकवादी हैं वो डिग्री धारक हैं।”

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here