बेगूसराय में भाजपा पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

0

बेगूसराय : जिलांतर्गत सिंघौल ओपी क्षेत्र के अमरौर किरतपुर गांव निवासी स्वर्गीय तामो सिंह के पुत्र और भाजपा के पंचायत अध्यक्ष 40 वर्षीय गोपाल सिंह की अपराधियों ने गुरुवार की देर रात हत्या कर दी। उनके माथे में नजदीक से गोली मारी गई है। वे रात को अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या की। मालूम हो कि गोपाल सिंह दाहिने पैर से विकलांग हैं। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही सिंघौल ओपी अध्यक्ष मनिष कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। मृतक का शव काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा तथा वहां लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि गोपाल सिंह की हत्या गोली से नहीं हुई है। उनकी हत्या किसी कड़े वस्तु से प्रहार कर की गई है।
बाद में पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना में धारदार हथियार का प्रयोग होने की बात कह रही है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि हो सकता है गोली मारने के बाद रॉड से प्रहार किया गया हो। घटना की सूचना पाते ही भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, मृत्युंजय कुमार विदेश, भाजपा जिला मंत्री कुंदन भारती सहित अन्य नेता उनके गांव पहुंच गए थे।

निरंजन सिन्हा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here