आयाम संस्था ने मनाया हिंदी दिवस समारोह

0

पटना : रविवार को IIBM के सभागार में आयाम-‘साहित्य का स्त्री स्वर’ संस्था ने हिंदी दिवस मनाया। पहले सत्र में लघुकथा पाठ और दूसरे में हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। सबसे पहले पद्मश्री उषाकिरण खान ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला फिर लघुकथा पाठ प्रारम्भ हुआ। पाठ करने वाली आयाम की सदस्याओं के नाम हैं-नीलिमा सिंह, शहनाज़ फातमी, पूनम आनंद, विभा रानी श्रीवास्तव, इति माधवी, भावना शेखर, ऊषा ओझा, नताशा और रानी सुमिता। पद्मश्री उषाकिरण खान ने हिंदी भाषा पर परिचर्चा की शुरुआत की, जिस पर बाद में अतिथि साहित्यकारों डॉ शिवनारायण, डॉ शिवकुमार मिश्र, श्री रामशेखर सिंह, श्री रूपेश कुमार सिंह,ने भी अपने विचार रखे। एक साहित्यकार ने अपना लघुकथा पाठ किया। श्री शिवदयाल जी ने लघुकथा के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए सुनी हुई लघुकथाओं की समीक्षा की।
कार्यक्रम का संचालन रानी सुमीता ने किया। वीणा अमृत, पूनम सिंह, आशा कुमारी, रानी श्रीवास्तव आदि ने भी इस समारोह में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here