अश्विनी चौबे ने मलियाबाग में की चुनावी सभा, उमड़ी भीड़

0

बक्सर : बक्सर सांसद सह राजग प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे का चुनाव जनसंपर्क अभियान आज पूरे जोर शोर से जारी रहा। आधा दर्जन पंचायतों और डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाँवों में चुनावी अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने चौबे को चुनाव में विजयी करा कर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही चौबे जनसंपर्क अभियान पर निकल गए। बक्सर से डुमरांव, सरैया, नवानगर होते हुए रोहतास जिले में अपने संसदीय क्षेत्र में मलियाबाग पहुंचे जहां एनडीए की बैठक सम्पन्न हुई। रास्ते मे जगह-जगह ग्रामीणों ने श्री चौबे का स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया। मलियाबाग में एनडीए की बैठक में दिनारा विधान क्षेत्र के भाजपा, जदयू और लोजपा के सारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमे भाजपा विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चौबे के पक्ष में मतदान कराने के लिए जी जान से लग जाने के लिए संकल्प दिलाया। चौबे इसके बाद वभनॉल गांव पहुंचे जहाँ प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन कर अल्पसंख्यक समुदाय के क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। सैयद सिराजुद्दीन, हारून रशीद, शेख सेराहुदिन, ईनामदार मसूदी, जहरुद्दीन सिद्दीकी, जावेद सिद्दीकी, अकरम रजा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अप शिक्षक समुदाय के लोगों ने चुनाव में उनको भरपूर समर्थन देने की बात की।

swatva

यहां अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान चौबे के साथ भाजपा विधान पार्षद, वशिष्ठ नारायण चौबे, ज्ञान कौशिक चौबे, अरविंद चौबे, रामव्रत चौबे, कुंज बिहारी चौबे, राजेंद्र यादव, मदन सहनी, मोहन चंद्रवंशी मंतोष पटेल, ललन नोनिया, प्रेम चौधरी, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मनीष तिवारी, वेद प्रकाश, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे। वसाव मठ के सुदर्शनाचार्य महाराज उर्फ भोला बाबा ने भी चौबे को अपना आशीर्वाद दिया।

इसके बाद क्वाथ, सुंदर दावथ, नारायण पुर, खरोज-नटवर सहित दर्जनों गांवों में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मोदी और नीतीश सरकार के जनकल्याणकारी कामो की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इन सभी क्षेत्रों में आमलोगों का भरपूर समर्थन मिला। इसके उपरांत वे दिनारा होते हुए नटवार प्रस्थान कर गए। रास्ते मे आमलोगों ने कई जगहों पर उनका का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here